जोधपुर में ट्रोलिंग से परेशान होकर जहर पीने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें बुधवार देर रात ICU में शिफ्ट किया गया था। अनीता के भांजे महेंद्र बिश्नोई का कहना है कि मौसी के ससुराल में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मौसी को ट्रोल करने वालों ने 10 दिन पहले उनके पति को भी मारने की धमकी दी थी। ट्रोल की शुरुआत परिवार के ही 6 लोगों ने मिलकर की थी। जिस वीडियो पर उन्होंने ट्रोल करना शुरू किया, वह करीब 6 महीने पुराना है। यही नहीं, ऑनलाइन गेम के खिलाफ वीडियो बनाने पर उनकी आईडी भी बंद करवा दी गई थी। हालांकि बाद में आईडी दोबारा शुरू हो गई। अनीता के भाई बुद्धाराम ने बताया- परिजन और समाज के लोग गुरुवार को पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे। मामले को लेकर बनाड़ थाने में शिकायत भी देंगे। दरअसल, बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी (बालाजी फार्म हाउस) निवासी अनीता ने बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे जहर पी लिया था। परिवार क्या बोला, पढ़िए… 2018 में वीडियो बनाना शुरू किया, पति करते हैं एडिटिंग महेंद्र ने बताया कि मौसी ने साल 2018 में वीडियो बनाना शुरू किया था। वे उस समय राजस्थानी संस्कृति से जुड़े वीडियो बनाती थीं। जब धीरे-धीरे फॉलोअर्स बढ़ने लगे तो उनके पति दीनाराम (किसान) ने उनका साथ दिया। उन्होंने मौसी के जज्बे को देखते हुए यूट्यूब से वीडियो एडिटिंग सीखी। उनके बनाए वीडियो की एडिटिंग वे ही करते हैं। 2022 में गाए भजन से हुईं फेमस साल 2022 में अनीता बिश्नोई ने अपनी आवाज में हनुमान जी का एक भजन गाया था। भांजे ने बताया कि उनके गाए ‘हनुमान हठीला’ भजन पर 3 मिलियन व्यूज आए थे। इसी वीडियो से वे फेमस होने लगीं। इसके बाद वे राजस्थानी संस्कृति और देवी-देवताओं से जुड़े वीडियो बनाकर लगातार शेयर करने लगीं। इन्फ्लूएंसर की हालत में सुधार मथुरादास माथुर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर विकास राजपुरोहित ने बताया- अनीता की हालत में सुधार है। वे डॉ. अमित सागर की ई-मेडिसिन यूनिट में एडमिट हैं। दो-तीन दिन अभी डॉक्टर की निगरानी और मॉनिटरिंग में ही रहेंगी। — इन्फ्लूएंसर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 1. इन्फ्लूएंसर ने लाइव आकर जहर पीया, बोली- मरना बहुत मुश्किल,VIDEO:कहा- 8 लोगों ने इज्जत पर कीचड़ उछाला, जान से मारने की भी धमकी दी जोधपुर की इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई जहर पीने से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी। लाइव के दौरान उन्होंने कहा- मैंने केवल छोटे कपड़ों को लेकर वीडियो बनाया था। (पढ़िए पूरी खबर) 2. ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लूएंसर ने पी लिया जहर:सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी जोधपुर में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर महिला इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई (32) ने घर में जहर पी लिया। (पढ़िए पूरी खबर)
अ
लेखक / Author
pulseofthenation
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें
सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन

🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
🔯 आज का राशिफल
♈
मेष
Aries
♉
वृषभ
Taurus
♊
मिथुन
Gemini
♋
कर्क
Cancer
♌
सिंह
Leo
♍
कन्या
Virgo
♎
तुला
Libra
♏
वृश्चिक
Scorpio
♐
धनु
Sagit.
♑
मकर
Capri.
♒
कुंभ
Aqua.
♓
मीन
Pisces
📅 आज का राशिफल
विज्ञापन

📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स
खबर लोड हो रही है...
👤लेखक
📅तारीख
💬0 टिप्पणी
👁️—
📰
इमेज लोड हो रही है...
इमेज लोड हो रही है...
खबर लोड हो रही है...
अ
लेखक / Author
AapkaUP24 Team
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें
सभी देखें
लोड हो रही हैं...