🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

पनियाला-बडौदामेव एक्सप्रेस-वे के निर्माण में जुटे पेटी कांट्रैक्टर्स (ठेकेदारों) का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। करीब 30 से 40 ठेकेदारों ने काम बंद कर पिछले 5 महीनों से भुगतान नहीं होने पर मुख्य निर्माण कंपनी ‘न्यू कॉन’ के कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ठेकेदारों का आरोप है कि कंपनी ने उनका करीब 15 करोड़ रुपए का पेमेंट अटका रखा है। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची । इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने पुलिस की मौजूदगी में ठेकेदारों को 12 जून तक भुगतान करने का आश्वासन दिया है। ठेकेदारों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय तारीख तक पैसा नहीं मिला, तो काम पूरी तरह ठप रहेगा। ‘तारीख पर तारीख मिल रही, लेबर को सैलरी कहां से दें’ प्रदर्शन कर रहे ठेकेदार आरिफ, जगमाल और एमडी खान (स्ट्रक्चर ठेकेदार) ने कहा कि “हम हाईवे पर स्ट्रक्चर बनाने का काम कर रहे हैं। जनवरी से एक रुपया नहीं मिला है। अब कंपनी ने पुलिस बुलाकर 12 जून तक का समय मांगा है। अगर पेमेंट नहीं हुआ तो काम आगे नहीं बढ़ेगा।” अबरार हुसैन और अमरीश कुमार (वॉटर सप्लायर) ने कहा कि “हमें पानी के टैंकरों का पैसा तक नहीं दिया गया है। हम मजदूरों को सैलरी कहां से दें? स्थिति यह है कि जिन स्थानीय किसानों से पानी लिया था, उन्हें भी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।” यतींद्र (ठेकेदार, भरतपुर) ने कहा कि “मैंने स्ट्रक्चर का काम किया है। पिछले 5 महीने से भुगतान अटका है। अकेले मेरा ही करीब 40 लाख रुपए का पेमेंट बाकी है। घर चलाना मुश्किल हो रहा है।” आगरा के ठेकेदार ने कहा कि 6 लेन का बेहद महत्वपूर्ण रोड बन रहा है। हम ‘न्यू कॉन’ कंपनी के अंडर पास बनाने का काम कर रहे हैं। जब भी पैसे मांगो, तारीख पर तारीख दे दी जाती है। कंपनी के एमडी कभी मिलते ही नहीं हैं। मेरा 15 लाख का भुगतान बाकी है, इसलिए काम रोक दिया है।” उधर, कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि 12 जून तक भुगतान कर देंगे। अभी काम नहीं रुकने दिया जाएगा। सबसे बात हो गई है।

लेखक / Author
pulseofthenation
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स
लोड हो रहा है...

खबर लोड हो रही है...

👤लेखक
📅तारीख
💬0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...
खबर लोड हो रही है...
📢 इस खबर को शेयर करें: 📘 Facebook 💬 WhatsApp 🐦 Twitter ✈ Telegram
लेखक / Author
AapkaUP24 Team
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।