भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पिछले दिनों हुए तबादलों के बाद जिन पदों से यहां के अफसरों के तबादले हुए वे वापस भरे नहीं गए और उसके बाद ये ये पद खाली पड़े है। इसके चलते विभागों में एडिशनल चार्ज दे रखा है। उदयपुर की संभागीय आयुक्त के पास 4 एडिशनल चार्ज है और उनके पास नगर निगम और यूडीए की भी जिम्मेदारी है। वैसे इनमें नगर निगम में मेयर नहीं होने से और यूडीए में राजनीतिक नियुक्ति चेयरमैन की नहीं होने से ये दो चार्ज भी उनको दे रखे है। दो महीने पहले आई तबादला सूची में उदयपुर विकास प्राधिकरण के कमिश्नर राहुल जैन,जिला परिषद सीईओ रीया डाबी के तबादले होने के बाद ये पद नहीं भरे गए और अभी ये एडिशनल चार्ज पर चल रहे है। तबादलों के बाद उदयपुर की संभागी आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को जनजाति आयुक्त और देवस्थान आयुक्त का एडिशनल चार्ज दे रखा है। वैसे संभागीय आयुक्त यूडीए में चेयरमैन का पद खाली होने पर चेयरमैन का भी जिम्मा होता है। इसके बाद नगर निगम में मेयर का पद खाली है तो नगर निगम का प्रशासक भी बना रखा है। यूडीए में नगर निगम कमिश्नर के पास जिम्मा
यूडीए कमिश्नर राहुल जैन को जोधपुर नगर निगम आयुक्त लगाया गया और उस सूची में यहां किसी को नहीं लगाया गया। इसके बाद यूडीए कमिश्नर का एडिशनल चार्ज नगर निगम कमिश्नर अभिषेक खन्ना को दिया गया और अभी वे निगम के साथ यूडीए भी देख रहे है। यूडीए के पास उदयपुर शहर और आसपासा के गांवों के विकास को लेकर बड़ा जिम्मा है। एलएन मंत्री के रिटायर्ड होते ही जनजाति-देवस्थान खाली
उस सूची में पाली कलेक्टर से स्थानांतरित होकर आए लक्ष्मी नारायण मंत्री को जनजाति आयुक्त और देवस्थान विभाग आयुक्त का जिम्मा दिया गया लेकिन वे मई आखिरी में रिटायर्ड हो गए और उसके बाद ये दोनों पद खाली हो गए और अभी संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को एडिशनल चार्ज दे रखा है। रीया डाबी सीएमओ में गई तो एसीईओ का चार्ज
उदयपुर जिला परिषद सीईओ रीया डाबी को मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर लगाने के बाद उस पद पर किसी को पदस्थापित नहीं किया। इसके बाद से जिला परिषद सीईओ का चार्ज एसीईओ वीरमाराम के पास है। देवस्थान में तीर्थ यात्रा का बड़ा काम
देवस्थान विभाग की महत्वपूर्ण वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत 50 हजार वरिष्ठजन रेल एवं 6 हजार वरिष्ठजन हवाई मार्ग से निशुल्क तीर्थ यात्रा करेंगे। देवस्थान विभाग में इस समय यह सबसे बड़ा काम है और देवस्थान में आयुक्त का पद खाली है।
अ
लेखक / Author
pulseofthenation
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें
सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन

🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
🔯 आज का राशिफल
♈
मेष
Aries
♉
वृषभ
Taurus
♊
मिथुन
Gemini
♋
कर्क
Cancer
♌
सिंह
Leo
♍
कन्या
Virgo
♎
तुला
Libra
♏
वृश्चिक
Scorpio
♐
धनु
Sagit.
♑
मकर
Capri.
♒
कुंभ
Aqua.
♓
मीन
Pisces
📅 आज का राशिफल
विज्ञापन

📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स
खबर लोड हो रही है...
👤लेखक
📅तारीख
💬0 टिप्पणी
👁️—
📰
इमेज लोड हो रही है...
इमेज लोड हो रही है...
खबर लोड हो रही है...
अ
लेखक / Author
AapkaUP24 Team
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें
सभी देखें
लोड हो रही हैं...