‘पापा हर दिन मम्मी को मारते थे। लात-घूसे और उन पर थूकते भी थे। एक बार मम्मी का सिर पकड़कर सिलेंडर पर मार दिया था। ये उनका रूटीन का काम था। नौकरानी को हमारी दूसरी मम्मी कहते थे। हम दोनों भाई-बहन डर जाते थे। पापा को हमारी मम्मी में कमी ही दिखती थी। उनके नाम की प्रोपर्टी लेना चाहते थे। ‘ ये कहना है, उन दो मासूम बच्चों का जिनकी मां ने अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। बच्चों का पिता PWD में XEN गौतम मीणा है। मामला जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र के बालाजी विहार का है। XEN की पत्नी अनु मीणा (36) ने 7 अप्रैल को सुसाइड कर लिया था। उनके मोबाइल में पति की प्रताड़ना के सबूत मिले थे, जिसके बाद सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। भास्कर टीम पहुंची घर, बच्चों से की बात XEN और उनकी पत्नी के 9 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। भास्कर की टीम बच्चों के ननिहाल गोपालपुरा बाईपास त्रिवेणी नगर घर पहुंची। हमने परिवार से बच्चों से बात करने की इजाजत मांगी। परिवार के हामी भरने के बाद दोनों बच्चे बाहर वाले कमरे में आए। दोनों हमारे सामने टेबल पर बैठे थे। हमने बच्चों से पूछा कि क्या आप हमसे बात कर सकते है। हमें आपके मम्मी-पापा के बारे में बात करनी है। बच्चों के हां बोलने पर हमने कुछ सवाल किए। सवाल- आपके मम्मी-पापा का आपस में कैसा व्यवहार था बच्चों ने कहा- मम्मी-पापा को हमेशा झगड़ते ही देखा है। पापा शराब पीकर मम्मी को हर दिन मारते थे। ऑफिस के बाद रात को घर आते थे। शराब पीकर मम्मी से झगड़ा शुरू कर देते थे। हाथ, पैर से मारते थे। उन पर थूकते भी थी। पापा को ये रूटीन हो गया था। पापा के टॉर्चर के कारण मम्मी मर गई। बेटे ने बताया कि जयपुर से बाहर हम कई बार घुमने गए है। बाहर घूमने जाने पर भी मम्मा से पापा लड़ाई करते थे। घर पर शराब की बोतल पड़ी रहती थी। मम्मा के साथ मारपीट करने के साथ मुझे कहते थे तेरे दिमाग में तो क्ररेक है। मम्मी के रोने पर कहते थे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सवाल- आप पापा से मम्मी को बचाते थे बच्चों ने कहा- पापा का गुस्सा देखकर हम डर जाते थे। वो हम दोनों को भी धमकाते थे। फरवरी में पापा ने मम्मी का सिर पकड़ गैस सिलेंडर पर मार दिया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था। सवाल- झगड़े की आवाज सुनकर कभी पड़ोसी बचाने आए बच्चों ने कहा- ऐसा तो कभी नहीं हुआ। एक बार दिन में पॉर्च में पापा ने मम्मी को थप्पड़ मारा था। तब पास वाली आंटी ने देख लिया था। आंटी ने मम्मी को चुप कराया था और घर के अंदर भेजा था। तब पापा घर से बाहर चले गए थे। उसके बाद आंटी भी भरतपुर चली गई, जिसके बाद बचाने वाला कोई नहीं था। सवाल- आपको क्या लगता है, पापा झगड़ा क्यों करते थे बच्चों ने कहा- पापा को हम दोनों भाई-बहन और मम्मी में हमेशा कमियां दिखती थी। उनको दूसरे लोग और उनके बच्चों से ही प्यार था। मम्मी के साथ हम दोनों को भी ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। हमारी जितनी भी प्रॉपर्टी है, उसमें मम्मी का नाम है। मम्मी के नाम पर जो प्रॉपर्टी है, वो पापा को चाहिए। मम्मी के मरने के बाद वह प्रॉपर्टी हम भाई-बहन की होती। इसलिए वह हम तीनों को ठिकाने लगाकर फ्री होना चाहते थे और दूसरी शादी करना चाहते थे। सवाल- आपको ऐसा क्यों लगा कि पापा को मम्मी में कमी लगती थी बच्चों ने कहा- दीपावली के समय हम अपने गांव चीथवाड़ा (चौमूं ) गए थे। हमारे साथ साफ-सफाई के लिए नौकरानी आंटी भी गई थी। पापा ने मम्मी को कहा था- अनु छत का गेट बंद करके आ जा। मम्मी सोचने लगी कि जब कामवाली साथ आई है तो उसे क्यों नहीं बोला गया। गेट बंद करके आने के बाद सीढ़ियों के टूटे शीशे से मम्मी ने देखा कि पापा ने नौकरानी आंटी को गले लगा रखा था। मम्मी ने नीचे जाकर उन्हें बाहर बुलाया। नौकरानी आंटी को 2-4 चांटे लगाकर पूछा। आंटी बोली- दीदी, भईयां हर रोज मुझे परेशान करते है। मम्मा के कहा- तुने मुझे क्यों नहीं बताया। इस पर आंटी ने कहा कि काम से निकाल दोगी, इसलिए नहीं बताया। पापा हम भाई-बहन का भी दूसरे लोगों के बच्चों से तुलना करते थे। सवाल- हादसे वाले दिन का कुछ बता सकते है? बच्चों ने कहा- 17 अप्रैल को मैं खेलकर घर आया था। कमरे में मम्मी-पापा झगड़ा कर रहे थे। एलईडी की स्क्रीन टूटी हुई थी। पापा ने जूता निकालकर मम्मी को मारा था और उनके ऊपर थूका था। बाल पकड़कर सिलेंडर पर सिर मारा था, जिससे मम्मी की बेहोशी की हालत हो गई थी। पापा दूसरे कमरे में चले गए थे। मैंने अपनी मम्मा को संभाला था। उन्होंने कहा था कि बेटा अगर तुझे लगे बीपी लो है तो नमक और पानी मिक्सर करके पिला देना। मम्मा के कहे अनुसार मैंने उन्होंने पिला दिया। — मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- XEN पति बच्चे के सामने पीटता था,पत्नी ने किया सुसाइड:रसोई गैस चालू करके कमरे में बंद किया, मोबाइल में प्रताड़ित करने का वीडियो मिला जयपुर में XEN पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी ने सुसाइड किया था। पति को वीडियो कॉल कर चुन्नी से फंदा बनाकर लटक गई थी (पढ़िए पूरी खबर)
अ
लेखक / Author
pulseofthenation
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें
सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन

🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
🔯 आज का राशिफल
♈
मेष
Aries
♉
वृषभ
Taurus
♊
मिथुन
Gemini
♋
कर्क
Cancer
♌
सिंह
Leo
♍
कन्या
Virgo
♎
तुला
Libra
♏
वृश्चिक
Scorpio
♐
धनु
Sagit.
♑
मकर
Capri.
♒
कुंभ
Aqua.
♓
मीन
Pisces
📅 आज का राशिफल
विज्ञापन

📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स
खबर लोड हो रही है...
👤लेखक
📅तारीख
💬0 टिप्पणी
👁️—
📰
इमेज लोड हो रही है...
इमेज लोड हो रही है...
खबर लोड हो रही है...
अ
लेखक / Author
AapkaUP24 Team
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें
सभी देखें
लोड हो रही हैं...