🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

सीकर की DSB ब्रांच ने रींगस पुलिस के साथ मिलकर देर रात नकली घी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने सीकर-जयपुर बॉर्डर पर स्थित एक घर में दबिश देकर 210 किलो नकली घी पकड़ा है। इतना ही नहीं कई कंपनियों के खाली टिन भी मिले। पुलिस ने मामले में नकली घी बनाने वाले आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। DSB ब्रांच के ASI महेश कुमार यादव ने बताया कि ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली थी कि सरगोठ गांव में एक मकान में नकली घी बनाया जा रहा है। इस सूचना को आईडेंटिफाई किया गया। इसके बाद एसपी प्रवीण नायक नूनावत और रींगस ASP दीपक गर्ग के निर्देश पर रींगस थाना प्रभारी दिलीप सिंह और थाने की टीम के साथ कमलेश सिंह (28) पुत्र भवानी सिंह के मकान पर दबिश दी गई। यहां पर लोटस घी के 14 टिन भरे हुए मिले। इसके अलावा 2 पैकिंग मशीन,लोटस घी के 140,सरस के 2,वनस्पति के 21,दीपज्योति के 4 खाली टिन मिले। मामले में लोटस कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा रींगस पुलिस थाने में कॉपीराइट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया। अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि आरोपी युवक कमलेश सिंह पाम ऑयल और फ्लेवर से नकली की तैयार करता था। ऐसे में टिन की आधी रेट में नकली घी तैयार हो जाता। जिसे दोगुनी कीमत में मार्केट में बेचा जाता था। मामले में आरोपी कमलेश सिंह से पूछताछ जारी है। आरोपी लंबे समय से खाटूश्यामजी और आसपास के कस्बों में नकली घी सप्लाई करता था। इसके अलावा बड़े शादी समारोह में इस नकली घी को सप्लाई किया जाता था। कार्रवाई में DSB ब्रांच के ASI महेश कुमार यादव और हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार की अहम भूमिका रही।

लेखक / Author
pulseofthenation
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स
लोड हो रहा है...

खबर लोड हो रही है...

👤लेखक
📅तारीख
💬0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...
खबर लोड हो रही है...
📢 इस खबर को शेयर करें: 📘 Facebook 💬 WhatsApp 🐦 Twitter ✈ Telegram
लेखक / Author
AapkaUP24 Team
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।