हनुमानगढ़ पुलिस को कलाना हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। भादरा थाना क्षेत्र के कलाना गांव में मोबाइल दुकान पर हुई फायरिंग में एक युवक की हत्या और दूसरे को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में मुख्य शूटर और रेकी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य शूटर पवन नायक धानसिया का निवासी है, जबकि रेकी में शामिल बजरंग नायक रातुसर का निवासी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 8 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि यह घटना 22 मई को कलाना गांव की एक मोबाइल दुकान पर हुई थी। गोलीबारी में मनीष और संदीप घायल हुए थे। उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मनीष का इलाज हिसार के जिंदल अस्पताल में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर गीता चौधरी, वृत्ताधिकारी भादरा संजीव कटेवा और एजीटीएफ प्रभारी करण सिंह के सुपरविजन में एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच की। जांच में सामने आया कि धानसिया निवासी पवन नायक ने मुख्य शूटर की भूमिका निभाई थी, जबकि रातूसर निवासी बजरंग नायक घटना की योजना बनाने और रेकी करने में शामिल था। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मुख्य शूटर पवन और दो अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
अ
लेखक / Author
pulseofthenation
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें
सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन

🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
🔯 आज का राशिफल
♈
मेष
Aries
♉
वृषभ
Taurus
♊
मिथुन
Gemini
♋
कर्क
Cancer
♌
सिंह
Leo
♍
कन्या
Virgo
♎
तुला
Libra
♏
वृश्चिक
Scorpio
♐
धनु
Sagit.
♑
मकर
Capri.
♒
कुंभ
Aqua.
♓
मीन
Pisces
📅 आज का राशिफल
विज्ञापन

📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स
खबर लोड हो रही है...
👤लेखक
📅तारीख
💬0 टिप्पणी
👁️—
📰
इमेज लोड हो रही है...
इमेज लोड हो रही है...
खबर लोड हो रही है...
अ
लेखक / Author
AapkaUP24 Team
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें
सभी देखें
लोड हो रही हैं...