🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

खैरथल जिले के पेहल गांव के सुरेंद्र सैन (55) उर्फ बंटी पिछले 46 साल से पौधरोपण कर रहे हैं। वे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अब तक 1 लाख 10 हजार से अधिक पौधे लगा चुके हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में उनके इस काम से अब खैरथल-तिजारा में लोग सुरेंद्र को ‘ट्री-मैन’ के नाम से जानते है। 8 साल की उम्र में लगाया पहला पौधा सुरेंद्र सैन ने बताया – बचपन में वे संत घीसा दास जी महाराज के साथ रहते थे। वहीं से पौधरोपण की प्रेरणा मिली। 8 साल की उम्र में पहला पौधा लगाया, जो धीरे-धीरे जीवन का मिशन बन गया। सुरेंद्र सैन अब तक पेहल गांव की पूरी बंजर जमीन को हरा-भरा कर चुके हैं। उन्होंने दूर-दराज की पहाड़ियों पर कई किलोमीटर चढ़ाई कर पौधारोपण किया। राजस्थान के अलावा सुरेंद्र ने यूपी के गोवर्धन पर्वत, हरियाणा और दिल्ली में भी कई बंजर जगहों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया। सुरेंद्र ने आज तक मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं किया। घर पर पौधे तैयार कर पहाड़ तक पहुंचाते सुरेंद्र अधिकांश पौधे खुद घर पर तैयार करते हैं। फिर उन्हें कंधे पर उठाकर कई किलोमीटर दूर पहाड़ियों और चट्टानी इलाकों तक ले जाते हैं। गर्मियों में 45 डिग्री तापमान में भी 8 से 10 किलोमीटर दूर से पानी भरकर लाते हैं और पौधों को सींचते हैं। इस तरह वे अब तक 1 लाख से भी ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। नई पीढ़ी को कर रहे प्रेरित
सुरेंद्र गांव-गांव जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। वे स्कूलों में बच्चों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हैं और युवाओं को हरियाली अभियान से जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि हर व्यक्ति अपने जीवन में पांच पौधे लगाकर उनकी जिम्मेदारी ले ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। कई अवाॅर्ड मिले
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुरेंद्र सैन को जिला प्रशासन और अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन वे कहते हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी तब मिलती है जब उनके लगाए पौधे बड़े होकर वृक्ष बनते हैं और लोगों को छाया देते हैं।

लेखक / Author
pulseofthenation
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स
लोड हो रहा है...

खबर लोड हो रही है...

👤लेखक
📅तारीख
💬0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...
खबर लोड हो रही है...
📢 इस खबर को शेयर करें: 📘 Facebook 💬 WhatsApp 🐦 Twitter ✈ Telegram
लेखक / Author
AapkaUP24 Team
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।