सदर पुलिस ने घांघू स्थित जीण माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी हुए चांदी के छत्र भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि 19 फरवरी 2026 की रात को अज्ञात चोरों ने घांघू के जीण माता मंदिर के ताले तोड़कर चांदी का छत्र और दान पात्र चुरा लिया था। इस संबंध में मंदिर के पुजारी नवीन शर्मा और मंदिर कमेटी ने मामला दर्ज करवाया था। मामले का खुलासा करने के लिए एएसपी सुनील कुमार और आरपीएस विजय कुमार मीणा के निर्देशन में व सदर थानाधिकारी मोटाराम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने चूरू और आसपास के गांवों में मुखबिरों को सक्रिय किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इन प्रयासों के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरदारशहर के गोशाला बास हाल हाउसिंग बोर्ड चूरू निवासी अरुण सोनी (42) और लोहारू (भिवानी, हरियाणा) के माता चौक पुराना बाजार निवासी गजानंद उर्फ गज्जू खटीक (35) के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चुराए गए चांदी के छत्र बरामद कर लिए गए। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि यह एक शातिर अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह है, जिसमें राजस्थान और हरियाणा के अपराधी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी अरुण सोनी के खिलाफ चोरी और नकबजनी के कुल 17 मामले दर्ज हैं, जबकि गजानंद उर्फ गज्जू के खिलाफ हरियाणा और राजस्थान के थानों में 16 मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सदर थानाधिकारी मोटाराम, एएसआई सुरेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार व राकेश कुमार और कॉन्स्टेबल नवीन कुमार, राजेंद्र कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार और अमित कुमार शामिल थे।
अ
लेखक / Author
pulseofthenation
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें
सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन

🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
🔯 आज का राशिफल
♈
मेष
Aries
♉
वृषभ
Taurus
♊
मिथुन
Gemini
♋
कर्क
Cancer
♌
सिंह
Leo
♍
कन्या
Virgo
♎
तुला
Libra
♏
वृश्चिक
Scorpio
♐
धनु
Sagit.
♑
मकर
Capri.
♒
कुंभ
Aqua.
♓
मीन
Pisces
📅 आज का राशिफल
विज्ञापन

📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स
खबर लोड हो रही है...
👤लेखक
📅तारीख
💬0 टिप्पणी
👁️—
📰
इमेज लोड हो रही है...
इमेज लोड हो रही है...
खबर लोड हो रही है...
अ
लेखक / Author
AapkaUP24 Team
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें
सभी देखें
लोड हो रही हैं...